नगर के रफी अहमद किदवई इंटर कालेज की प्रबंध कारिणी
समिति का निर्वाचन रविवार को कालेज परिसर में निर्विरोध हुआ, जिसमें लगातार
37 वर्ष से प्रबंधक अरुणेश बाजपेयी को पुन: प्रबंधक चुना गया।
जिला
विद्यालय निरीक्षक योगेंद्र सिंह द्वारा तैनात किए गए पर्यवेक्षक
प्रधानाचार्य जीआईसी टड़ियावां आरके राव की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया
पूरी हुई। कालेज की साधारण सभा के सभापति पद पर महेंद्र दत्त मिश्रा एवं
मंत्री पद पर चंद्र गोपाल टंडन निर्विरोध चुने गए।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष
पद पर मो. असद अली फारूकी चुने गए, जबकि नरेश चंद्र शुक्ला उपाध्यक्ष,
फखरूल इस्लाम उप प्रबंधक, राकेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, पवन कुमार नानवानी,
अरुण मिश्रा, पारुल दीक्षित, मो. खालिद, अमित बाथम, शैलेंद्र खन्ना सदस्य
चुने गए। इस दौरान प्रधानाचार्य कमलाकांत यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।