फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सहालग के साथ होली और रमजान के संयोग ने किराना बाजार में लौटाई रौनक

विज्ञापन
फोटो- 13- दुकान पर सजी किराने की सामग्री। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। सहालगों की धूम के बीच आगामी रमजान और होली के त्योहारों ने बाजार को नई रफ्तार दी है। अभी तक जहां एक ओर किराना बाजार में सुस्ती छाई थी। वहीं, इन दिनों तेजी से खरीदारी से किराना की दुकानों पर रौनक लौट आई है। थोक से लेकर फुटकर बाजार तक के व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

त्योहारों और सहालग के सीजन ने ग्राहकों की संख्या काफी बढ़ा दी है, इससे बाजार में पूरे दिन चहल-पहल रहती है। किराना व्यापारियों के अनुसार इस समय मैदा, बेसन, चीनी, रिफाइंड, घी, मसाले, ड्राईफ्रूट्स और मिठाई बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री की खरीदारी बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ेगी। अनुमान है कि सहालग, होली और रमजान के दौरान जिले में करीब 100 टन से ज्यादा किराना के सामान की खपत होगी। इस त्रिकोणीय संयोग के कारण किराने के सामान की मांग में भारी उछाल आया है।
वहीं, दुकानदारों ने भी रमजान और होली को लेकर सामग्री सजाना शुरू कर दी हैं। दुकानों पर बादाम, काजू समेत चिप्स और पापड़ का स्टॉक जुटाना शुरू कर दिया है। व्यापारी मनोज का कहना है कि जैसे-जैसे होली और रमजान नजदीक आएंगे बिक्री में अभी और इजाफा होगा। सब्जी मसालों के थोक विक्रेता राजेश गुप्ता का मानना है कि इस बार का सीजन कारोबार के लिहाज से पिछले कुछ वर्षों की तुलना में अधिक फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




किराना के सामान की यह है कीमत (रुपये प्रति किलो )

सरसों का तेल - 160
रिफाइंड पीपा - 2150

बेसन - 80
चावल - 50 से 100

आटा - 30- 32
मैदा - 34-35

गाेला - 350 से 450
सूजी - 35 से 40

फोटो- 13- दुकान पर सजी किराने की सामग्री। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें