फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सर्दी ने कंपकंपाया, दिन भर छाया रहा घना कोहरा

विज्ञापन
फोटो-01- नुमाइश चौराहा के पास छाई धुंध में जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। घने कोहरे ने सर्दी बढ़ा दी है। बुधवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। एक बार भी सूरज कोहरे को चीरकर सामने नहीं आ सका। इसके कारण दृश्यता काफी कम रही। शीतलहर चलने और धूप न निकलने से पारा गिर गया।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात से कोहरे का असर देखने को मिला। मंगलवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। अंधेरा होने के बाद तो कोहरे में जबरदस्त इजाफा हो गया। रात नौ बजे तक कोहरा पूरी तरह से छा गया और पूरी रात स्थित ऐसी ही रही। सुबह भी कोहरा छटने की कोई उम्मीद नजर नहीं आई। घने कोहरे की वजह से सुबह के समय बड़े वाहन सवारों को लाइटें जलानी पड़ी। सर्दी से बचाव करने के लिए लोग जगह जगह आग तापते नजर आए।
वहीं, जरूरी काम से ही लोगों की बाहर निकलने की हिम्मत पड़ी। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि सूरज न निकलने से तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 88 प्रतिशत और शाम को 89 प्रतिशत रही। हवाएं तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।

फोटो-01- नुमाइश चौराहा के पास छाई धुंध में जाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें