मंगलवार को बादल आए, कुछ देर रुके और चले गए, मगर
बारिश न होने से गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। गत दिन की तरह मंगलवार को भी
चली पुरवा हवाओं से वातावरण में बढ़ी उमस से लोग बेचैन रहे।
उमस के कारण
पसीना-पसीना हो रहे लोगों को देर शाम तक चिपचिपी गर्मी ने परेशान किया।
मंगलवार को तापमान का अधिकतम स्तर 37.0 तथा न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस
रहा। ज्ञात हो कि पिछले लंबे समय से मानसून आने एवं झमाझम बारिश होने का
ख्वाब देख रहे लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है।
जून माह में अभी एक बार
बारिश हुई है और दो तीन बार बूंदाबांदी हुई है, जिससे गर्मी से राहत तो
नहीं मिली है। लोग गर्मी से काफी परेशान है। लोग उम्मीद लगा रहे कि शायद अब
दो चार दिनों में मौसम के मिजाज बदलेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।
उधर,
पुरवा हवाओं के साथ 37.0 डिग्री सेल्सियस के आस पास चल रहे पारे से ज्यादा
वातावरण में बन रही उमस लोगों को परेशान कर रही है। उधर, मौसम वेधशाला के
प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि मौसम के मिजाज समझ से परे हैं, पर अगले
दो दिनों में मानसून की दस्तक के साथ बारिश की संभावना है।