फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कुरसंडा सबसे स्वच्छ स्वच्छ विद्यालय

Mon, 29 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली (एमएचआरडी) ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2016 के लिए पिहानी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कुरसंडा को चयनित किया है। एमएचआरडी की गठित टीम स्कूल का स्थलीय सत्यापन कर विद्यालय को मिलने वाले पुरस्कार पर अंतिम मुहर लगाएगी।
विज्ञापन


स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार को लेकर पिछले दिनों जिले से 9 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें स्वच्छता से जुड़े सवाल भी पूछे गए थे। जिनका जवाब प्रधानाध्यापकों ने दिया। प्राथमिक विद्यालय कुरसंडा के प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने बताया कि विद्यालय का ओवरआल स्कोर में 95 में 60 प्रतिशत अंक के साथ तीन स्टार मिले हैं।

जल प्रबंधन का स्कोर 40.91 प्रतिशत के साथ दो स्टार व शौचालय 57.69 प्रतिशत के साथ थ्री स्टार मिले है। जबकि हैंड वाशिंग विधि शाप में 65 प्रतिशत के साथ थ्री स्टार और सबसे ज्यादा स्कोर विद्यालय को मेंटीनेंस रखने के लिए 80 प्रतिशत के साथ चार स्टार मिले हैं। बागवानी व पूरे विद्यालय की सुंदरता के लिए 91.6 प्रतिशत के साथ फाइव स्टार मिला हैं। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता राजीव मिश्रा ने बताया कि अभी मानव विकास संसाधन मंत्रालय की ओर से सूची प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


निरीक्षण में गैरहाजिर मिली शिक्षिका
हरदोई। खंड शिक्षाअधिकारी प्रेम सुख गंगवार ने बताया कि 17 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय अल्लीपुर समेत कई विद्यालयों का निरीक्षण किया था। विद्यालय में शिक्षिका स्नेहिल त्रिवेदी गैरहाजिर मिली। प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने बताया कि शिक्षिका तीन दिनों से विद्यालय नहीं आ रही है। इस पर बीईओ ने शिक्षिका को अनुपस्थित कर दिया। शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें