फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आज शाम 12 मिनट अंधेरे में रहेगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आज शाम 12 मिनट शहर अंधेरे में रहेगा। हवाई हमले से बचाव के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए प्रशासन की तरफ से मॉक ड्रिक की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि हवाई हमले से अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, मकान, सड़क और आमजन को सुरक्षित रखने के लिए अंधेरा किया जाना आवश्यक होता है। सभी मकानों, प्रतिष्ठानों की विद्युत, इनवर्टर और बिजली आदि प्रकाश को बंद रखा जाएगा। बताया कि ब्लैक आउट किए जाने से शत्रु स्थान को नहीं तलाश पाता है और आबादी वाले क्षेत्र को हमले से बचाने में काफी हद तक सफलता मिल जाती है। बताया कि आज शाम छह बजे से मीरा टॉकीज, कैनाल रोड और उसके आसपास के क्षेत्र में ब्लैक आउट का अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि सभी शहरवासियों से अपील की गई कि शुक्रवार शाम 6 से 6:12 बजे तक अपने मकान, प्रतिष्ठान आदि में रोशनी न करें। ब्लैक आउट के दौरान आपातकालीन बचाव विधि का अभ्यास और प्रदर्शन किया जाएगा। प्रकाश बंद करने के साथ ही लोग अपने-अपने घरों में ही रहें। बताया कि ब्लैक आउट को सिविल डिफेंस के वार्डनों की सहायता से प्रभावी किया जा रहा है। बताया कि सभी से सहयोग की अपील की गई है ताकि भविष्य में हवाई हमला जैसी स्थिति में आबादी को हमले से बचाने के साथ ही राहत-बचाव कार्य में सफलता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें