फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने पेश किया रंगारंग कार्यक्रम

Tue, 24 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सेंट जेम्स स्कूल का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। अलग-अलग देशों की वेशभूषाओं में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।  इस मौके  पर मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि  डा. जेराल्ड जान मैथ्यास, मैनेजर मेलविन सलडाना, प्रधानाचार्य क्लाडियस
डी अलमिडा तथा सिस्टर बेनिडिक्टा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद प्रार्थना सभा के बाद छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम, दौड़ प्रतियोगिता एवं खेल आदि में भाग लिया।

नर्सरी के नन्हे बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डस्टर ड्रिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की महत्ता प्रस्तुत की। डैजलिंग ड्रिल को कक्षा तीन के छात्रों ने प्रस्तुत किया गया। विभिन्न संदेशों एवं नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया गया। सेंट पाल हाउस का पोम ड्रिल आकर्षण का केंद्र रहा। इस कार्यक्रम ने एकता का संदेश दिया। छात्रा शुभि त्रिपाठी आदि टीम ने इसको बखूबी निभाया।
विज्ञापन


केजी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत अमरेला डांस ने मौजूद लोगों को वर्षा ऋतु का आभास कराया तो कोरिया के लोक नृत्य ने बुराई पर सत्य एवं समृद्धि की विजय का संदेश दिया। पेंग्विन ड्रिल के माध्यम से कक्षा एक एवं दो के बच्चों ने पक्षी की द्रुतगति का आभास कराया। सेंट पीटर हाउस ने माइकल जैक्सन का नृत्य पेश किया।  कक्षा चार के बच्चों ने हुला हूप शारीरिक व्यायाम किया। ग्रुप डांस ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया।

 इसमें विराट त्रिपाठी, उमंग सोनी, अभिषेक दीक्षित, हर्षित तिवारी के प्रदर्शन ने जान डाल दी। इस दौरान वर्ष 2014-15 के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान बसपा विधायक रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष  कामिनी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीना अग्रवाल, अभय शंकर गौड, अदिति गौड, मनीष चतुर्वेदी, स्मृति मिश्रा, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, सत्यम तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें