फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बच्चों गंदगी से बचो बीमारी दूर भागेगी’

Tue, 11 Aug 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों साफ सफाई पर खूब ध्यान दो, क्योंकि गंदगी के सहारे ही कीटाणु शरीर में पहुंचकर रोगों को उत्पन्न करते हैं। जरा सी साफ सफाई में लापरवाही आपको काफी दिनों तक बीमार कर सकता है।
विज्ञापन


यह बात सोमवार को नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में लगे नि:शुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर में बच्चों का प्रशिक्षण करने के दौरान जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों ने कही। डा. आरपी गुप्ता ने कहा कि अधिकांश बच्चे स्वस्थ हैं। इसके अलावा जो बीमारियां पाई गई हैं, उनमें मौसम जनित बीमारियों का प्रकोप अधिक है, पर यह बीमारियां भी यदि सावधानी बरती जाएं व सही खान पान का सेवन किया जाए, तो बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि खाने पीने से लेकर सोने तक की जगहों पर गंदगी को कतई न पनपने दें। उधर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्कूल अध्यक्ष नारायण चटर्जी, प्रबंधक राकेश पाल के संरक्षण में बच्चों का प्रशिक्षण किया गया, जिसमें डा. आरपी गुप्ता के अलावा डा. अजय सिंह, डा. विनीत पांडे, अनुराग शुक्ल, प्रखर सक्सेना, सरोज, अंकित कुमार वर्मा, अनुराग गुप्ता, अरुण मिश्रा आदि चिकित्सकों ने शिविर में पूरे समय मौजूद रहकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें रोगों से संबंधित जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें