फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र सरकार’

Tue, 17 Mar 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर केंद्र में सरकार तो बना ली, लेकिन अपने दस माह के कार्यकाल में अभी तक ऐसा कोई योजना नहीं बनाई जिसका लाभ जनता को मिले। उन्होंने कहा कि कें द्र की सरकार प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिसका असर विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


वह सोमवार को टड़ियावां, अहिरोरी व सुरसा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में बोल रहे थे। इस दौरान वह लोगों से मिले और उनका हालचाल लिया। राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में विकास का पैसा रोका, कोयला नहीं भेजा जिसका असर बिजली उत्पादन पर पड़ा लेकिन प्रदेश सरकार ने जनहित के कार्यों को वरीयता से पूरा किया।

यह बात जनता भी समझ चुकी है। इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देगी। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह हर संभव प्रयासरत रहते हैैं। यदि कहीं कोई कमी रह जाए, तो उन्हें जरूर बताएं। वह उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। राज्यमंत्री ग्राम खदरा, कसरावां, फर्रापुर व गुर्राखेड़ा आदि गांवों में पहुंचे और लोगों से गले मिल होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर फखरूल इस्लाम फक्कन, संजय मिश्रा, अनंग पाल सिंह, लल्लन सिंह, लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव, पप्पू गुप्ता,
संजय सिंह, अरुण सिंह, रतीपाल सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, जीतेंद्र, जगपाल, रमन, जसकरन, रतीभान सिंह, राजीव सिंह, सोनपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें