फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात तक भाजयुमो चलाएगी अभियान

Fri, 30 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो एक फरवरी से सात फरवरी तक विशेष सदस्यता अभियान चलाएगा। अभियान की सफलता के लिए जिले की आठ विस क्षेत्रों में प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने सबसे पहले पार्टी की सदस्यता की समीक्षा की उसके बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक फरवरी से सात फरवरी तक भाजयुमो द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

सदस्यता अभियान को प्रभावी रूप से पूरी तन्मयता के साथ चलाने का भी उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने जिले की सदस्यता का अब तक के दिए गए लक्ष्य पूर्ति पर बधाई दी। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि अब तक उनकी टीम ने लक्ष्य साधने का काम किया है, भविष्य में भी जो लक्ष्य उन्हें बताए जाएंगे, उनकी पूर्ति होती रहेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री अभिषेक सिंह, पूर्व विभाग संयोजक कमलेश मिश्रा, अजीत सिंह बब्बन, आशीष पाठक, अर्जुन सिंह चंदेल, गीत सिंह गौर, अमन मिश्रा, विवेक सिंह, पवन राजपूत, बागीश ठाकुर, सचिन रस्तोगी, कमल नयन शर्मा, शिवम पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें