फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बस पलटी, चालक की दबकर मौत, बरातियों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
फोटो 03: सुधीर राठौर। फाइल फोटो
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। बरातियों को लेकर जा रही बस गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर पलट गई। इसमें बस चालक की दबकर मौत हो गई जबकि बरातियों ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग से बुधवार रात करीब 9:30 बजे बरात लेकर बस निकली थी। गांव निवासी देवेंद्र कुमार के पुत्र कौशलेंद्र की बरात उन्नाव जनपद के गंज मुरादाबाद जा रही थी।
कोतवाली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर हरदोई मार्ग के अंडरपास के निकट सर्विस लेन पर चढ़ने के दौरान बस अनियंत्रित हो गई। बस को अनियंत्रित देख बराती जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे। कुछ ही देर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जान बचाने के प्रयास में कूदने के दौरान बिलग्राम के मोहल्ला बजरिया निवासी बस चालक सुधीर राठौर (40) बस के नीचे दब गए। बरातियों की सूचना पर कोतवाल विजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। बस को सीधा कराकर सुधीर को निकलवाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां पर चिकित्सकों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुधीर अविवाहित थे और दो भाइयों में छोटे थे। कोतवाल ने बताया कि चालक की दबकर मौत हुई है जबकि बराती सुरक्षित हैं और बरात को रात में दूसरे वाहन से रवाना करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें