इलाके के बूढ़ागांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो
पक्षों में लाठियां और गोली चल गईं। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से
घायल हो गया, वहीं दोनों ओर से पांच अन्य लोग मारपीट में घायल हुए हैं।
सीएचसी लाए गए घायलों को हरदोई रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना पर
पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, बूढ़ागांव में दिवाकर
और राजबहादुर के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। शनिवार को
मकान निर्माण के दौरान दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए। दोनों ओर से
लाठियां चलाई जा रही थीं।
इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी, जिससे
राजबहादुर (35) पुत्र ननकाई पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस पर दोनों
पक्षों में फिर से लाठी डंडे चलने लगे, जिनकी जद में आकर एक ओर से दनकाई
(60) पुत्र जयपाल व प्रेमलता (50) पत्नी दनकाई घायल हो गए, जबकि दूसरी ओर
से झबुले (28) व दिवाकर (35) पुत्रगण मूलचंद को भी चोटें आईं।
घायलों को
पिहानी सीएचसी लाया गया, जहां से सभी को हरदोई के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक
पुलिस ने किसी भी पक्ष से कोई तहरीर मिलने से इनकार किया है। एसआई ने बताया कि किसी भी ओर से पुलिस को शाम पांच बजे तक कोई तहरीर
प्राप्त नहीं हुई थी।