फोटो-22-गौरव तिवारी। फाइल फोटो
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के शुक्लापुर में रविवार दोपहर छुट्टा सांड ने किसान पर हमला कर दिया। सींग से उठाकर कई बार किसान को जमीन पर पटका। घटना में किसान की मौत हो गई।
शुक्लापुर निवासी गौरव तिवारी (38) खेती करते थे। रविवार दोपहर लगभग ढाई बजे वह गांव के पास ही बंधे अपने मवेशियों को चारा डालने गए थे। इस दौरान वहां आए छुट्टा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने कई बार उन्हें अपनी सींगों से उठाकर पटक दिया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके की तरफ भागे।
किसी तरह सांड़ को भगाया। गंभीर रूप से घायल गौरव को परिजन सीएचसी ले गए। सीएचसी में गौरव को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी प्रेमादेवी, एक पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि सीएचसी प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।