फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साढ़े तीन लाख के जेवर पहन दूल्हे को चकमा देकर भाग निकली दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोर्ट मैरिज करने के लिए आई युवती दूल्हे से साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर पहनने के बाद बिना शादी किए ही चली गई। काफी देर तक युवक अपनी होने वाली दुल्हन को तलाशता रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत शहर कोतवाली में दर्ज कराई।
विज्ञापन

सांडी नगर के नवाबगंज निवासी नीरज गुप्ता अविवाहित हैं। बेहटी चिरागपुर निवासी एक गेरुआ वस्त्र धारी ने नीरज गुप्ता से शादी करने के लिए एक लड़की से बातचीत कराई थी। बेहटी चिरागपुर में ही नीरज लड़की से मिला था। दोनों के बीच बातचीत के बाद 20 जनवरी को न्यायालय में शादी किए जाने की बात तय हुई थी। इस पर नीरज सोमवार को अपनी मां के साथ हरदोई आया था। बेहटी चिरागपुर निवासी शख्स, युवती और उसके साथ कुछ अन्य लोग भी थे।
नुमाइश चौराहे के पास स्थित मंदिर में नीरज ने युवती को लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर पहनने के लिए दिए। इसके बाद सभी कोर्ट मैरिज के लिए न्यायालय परिसर पहुंचे। इसी बीच युवती, शादी तय कराने वाला शख्स मौके से बिना कुछ बताए चले गए। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। युवती की फोटो नीरज से ले ली गई है। नाम पता आदि भी जुटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें