फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला

Sat, 29 Apr 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी का शव घर में दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। परिजन खेत पर गेहूं की मड़ाई करने गए थे। किशोरी व रिश्तेदार युवक घर में अकेले थे। परिजनों ने रिश्तेदार पर दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी युवक फरार है। मृतका के पिता ने पुलिस मेें तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र निवासी किसान गुरुवार शाम खेत पर गेहूं की थ्रेसिंग कराने गया था। साथ में पत्नी, बेटा (16) व छोटी बेटी (8) भी गई थी। घर में दूसरे नंबर की बेटी (14) और उसका भांजा (25) निवासी शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज था। मृतका के पिता ने बताया कि रात करीब दो बजे गेहूं की मड़ाई हो गई थी। इसके चलते वह घर चला आया।

बताया कि उसने बेटी को दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी। इसी दौरान आरोपी घर के अंदर से भागता हुआ निकल गया। आरोपी को कई आवाजें दी, लेकिन वह वापस नहीं आया। वह अंदर पहुंचा तो कोठरी में बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर पत्नी व पड़ोसी भी आ गए। उसका कहना है कि बेटी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पिता ने युवक पर दुष्कर्म व हत्या कर बेटी का शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। एसओ सत्यप्रकाश ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें