फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक-कार की भिड़ंत में शिक्षिका की मौत, तीन घायल

Thu, 27 Apr 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
मैजिक-कार की भिड़ंत में एक शिक्षिका की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। शिक्षिका हरदोई एसडी कॉलेज में बोर्ड की कापियां जांचने आ रही थी। सुरसा थाना क्षेत्र के तेरवा निवासी राजकुमार की बेटी संगम (19) बघौली के जय नारायण इंटर कॉलेज में शिक्षिका थी। शहर के एसडी कॉलेज में उनकी ड्यूटी बोर्ड परीक्षा की कापियां जांचने के लिए लगाई गई थी। गुरुवार को वह मैजिक से हरदोई आ रही थी। सुरसा थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर तेरवा के पास सामने से आई कार से भिड़ंत हो गई। सिर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि मैजिक सवार चितकोरा (65) पत्नी नंदराम निवासी अजमत नगर बिलग्राम, अवनीश कुमार (30) पुत्र शैयालाल निवासी बलेरा और रिंकी (30) पत्नी रामखेलावन निवासी बहेटा थाना मझिला घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मैजिक चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें