फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिपाही की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। सिपाही की पत्नी का शव दुपट्टे के फंद से लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पति ने मोबाइल पर पुरुष दोस्तों से बातचीत करने से करने के बाद जान देने की बात कही है।
विज्ञापन

भौराजपुर गांव निवासी मोनू वर्तमान में कस्बा के मोहल्ला नवाबगंज में मकान बनाकर रहते हैं। मोनू उप्र पुलिस में सीतापुर जनपद में तैनात हैं। उनकी पत्नी पूजा (23) सास अशोक कुमारी के साथ रहती थीं। दोपहर दो बजे अशोक कुमारी पड़ोस में गई थीं। वापस आने पर जब घर का गेट नहीं खुला तो पुलिस को जानकारी दी।
कस्बा प्रभारी संजय राय ने जाल कटवाकर एक बच्चे को मकान में नीचे उतार कर गेट खुलवाया। पूजा का शव कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदा से लटका मिला। शव को नीचे उतरवाया। माधौगंज के नेवादा गंभी निवासी राधेश्याम ने ससुरालीजन पर दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उधर, पति मोनू ने बताया कि छह माह पहले पत्नी को मोबाइल पर पुरुष दोस्तों से बातचीत करते देखा। कॉल डिटेल और चैटिंग आदि के बारे में पूजा के मायकेवालों को भी बताया था। समझाने के बाद भी वह नहीं मानी थी। थानाध्यक्ष केके सिंह यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें