फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रसव के दौरान महिला की निजी अस्पताल में मौत, हॉस्पिटल सील

विज्ञापन
दिवंगत वंदना।
विज्ञापन
संडीला। नगर के बेनीगंज-संडीला मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान हरैय्या गांव निवासी महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। सीएचसी अधीक्षक ने निजी अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा गांव के मजरा बतला निवासी सचिन कुमार का विवाह बीते साल जुलाई माह में वंदना (24) के साथ हुआ था। वह गर्भवती थीं। चिकित्सक ने जांच के दौरान उन्हें मई माह के आखिरी सप्ताह में प्रसव होने की तारीख दी थी। बीती 29 मई बृहस्पतिवार को उन्हें प्रसव पीड़ा होने लगी। पति ने उन्हें संडीला-बेनीगंज मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल भर्ती करा दिया।
चिकित्सक ने वंदना की जांच करने के बाद बताया कि पेट के अंदर बच्चा उल्टा हो गया है। इसलिए ऑपरेशन करना पड़ेगा। पति के मुताबिक ऑपरेशन के लिए 25 हजार रुपये शुल्क बताया गया। पति ने ऑपरेशन की हामी भरी। ऑपरेशन के दौरान वंदना ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। इसके बाद वंदना की तबीयत बिगड़ गई। देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पति सचिन ने आरोप लगाया कि रात के वक्त चिकित्सक और स्टाफ चला गया था। इसलिए उचित इलाज के अभाव में वंदना की मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। सचिन ने कोतवाली में अस्पताल के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


सीएचसी अधीक्षक ने मांगी केस हिस्ट्री
शुक्रवार की सुबह बेनीगंज मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल को सीज कर दिया। डॉ. मनोज ने बताया कि अस्पताल को सीलकर नोटिस दिया गया है। मृतका की केस हिस्ट्री का विवरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें