फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खंती में पड़ा था लापता युवक का शव, कुत्तों ने नोचकर बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 21- पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतक नंदराम के परिजन। संवाद
विज्ञापन

- थाना क्षेत्र के सुगवां की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। दो दिन से लापता थाना क्षेत्र के जानकीपुरवा निवासी अधेड़ का शव पड़ोस के गांव सुगवां में पानी भरी खंती में पड़ा मिला। इसका पता तब चला जब कुत्ते शव को नोचकर बाहर ले आए। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने शव बाहर निकलवाया। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जानकीपुरवा निवासी नंदराम (45) दो बहनों के बीच इकलौते भाई और अविवाहित थे। चचेरे भाई रामसनेही ने बताया कि नंदराम पड़ोसी गांव सुगवां निवासी रामलखन के घर में पिछले लगभग दस साल से रह रहे थे। दो दिन से नंदराम लापता थे। बताया कि रामलखन के मकान के सामने पानी भरी खंती है। इसी खंती से कुछ कुत्ते नंदराम का शव नोचकर बाहर ले आए। शव पड़ा देख इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंचे परिचितों और परिजनों ने शव खंती से बाहर निकलवाया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाई ने नंदराम की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बााद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी मौत की वजह भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें