फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जाने को निकले बाइक सवार का शव पुलिया के नीचे मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नीमडाढ़ा से घर जाने के लिए निकले बाइक सवार का शव बेनीगंज-संडीला मार्ग पर बरगदिया के निकट पुलिया के नीचे पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस मार्ग दुर्घटना में मौत होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नीमडाढ़ा निवासी अनिल कुमार (38) लकड़ी कटान का काम करता था। वह संडीला के मोहल्ला बाबा हजारा बाग में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता था।
मंलवार की शाम अनिल बाइक से अपने गांव नीमडाढा़ गया था। देर शाम वह बाइक से संडीला जाने के लिए निकला था। संडीला न पहुंचने पर उसके परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, तो फोन स्विचऑफ मिला।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने उसे बेनीगंज-संडीला मार्ग पर खोजना शुरू किया, तो देर रात उसका शव बरगदिया पुलिया के नीचे पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई रामकुमार ने आरोप लगाया है कि अनिल के पास 15 हजार रुपये थे, जो गायब हैं। उन्होंने अज्ञात लोगों पर हत्या किए जाने की आशंका भी जताई। बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि मामला दुर्घटना का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें