फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन क्षतिग्रस्त, 17 घंटे बाधित रही 88 गांव की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। हरदोई मार्ग पर हूंसेपुर गांव के पास मंगलवार की रात टैंकर की टक्कर से सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा टूट गया। इससे बेहटा गोकुल उपकेंद्र जाने वाली एचटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण उपकेंद्र और उपकेंद्र से संबंधित 88 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार को दोपहर तक मरम्मत कार्य होता रहा। लगभग 17 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-हरदोई रोड पर मंगलवार की रात हूंसेपुर गांव के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रहा सीरा भरा तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित टैंकर सड़क किनारे खड़े एचटी लाइन के खंभे से टकरा गया। इससे खंभे के साथ ही लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया।
उधर, खंभा क्षतिग्रस्त होने से उपकेंद्र व उपकेंद्र से संबंधित तीन फीडर के 88 गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। रात भर आपूर्ति बाधित रहने के बाद बुधवार की सुबह से बिजली विभाग के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। खासी मशक्कत के बाद मरम्मत कर दोपहर को लाइन की टेस्टिंग की गई।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर तीन बजे से उपकेंद्र व क्षेत्र की आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई मनोज गौतम ने बताया कि दोपहर बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है। पूरे क्षेत्र में आपूर्ति में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें