फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नहर में डूबे बुजुर्ग का शव डेढ़ किलोमीटर दूर उतराता मिला

Fri, 08 Aug 2025 10:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। शारदा नहर में बघौली की डबल पुलिया के पास डूबे बुजुर्ग का शव शुक्रवार दोपहर मिल गया। शव लायखेड़ा के पास नहर में उतराता मिला। जिस जगह बुजुर्ग नहर में डूबा था उससे शव बरामदगी का स्थान डेढ़ किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

संडीला के बहादुर नगर निवासी रमेश चंद्र जायसवाल (68) खेती करते थे। उनका भतीजा शुभम बघौली थाना क्षेत्र की डबल नहर पुलिया के पास देसी शराब की दुकान में सेल्समैन है। वह अक्सर रात में भी दुकान पर रुक जाता है। शुभम के मुताबिक रमेश बुधवार की शाम उससे मिलने आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह शौच के लिए डबल नहर पुलिया की ओर गए थे।
काफी देर तक वह वापस नहीं आए तो शुभम उन्हें तलाश करने गए। इस दौरान नहर के पास उनकी चप्पलें व पानी की बोतल मिली। शुभम को चाचा के डूबने का संदेह हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रमेश को तलाश शुरू की। शुक्रवार की दोपहर दो बजे उनका शव कछौना कोतवाली क्षेत्र के लायखेड़ा के पास नहर में उतराता मिला। मृतक के एक पुत्र राजीव हैं। थानाध्यक्ष प्रेम सागर ने बताया कि शव का पंचनामा भरा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें