फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तिलक से लौट रहे युवक का सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
फोटो-53- नीरज श्रीवास्तव। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियावां। हरदोई-पिहानी मार्ग पर थाने से कुछ दूरी पर गंभीर रूप से घायल एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को सीएचसी हरियावां पहुंचाया। वहां से युवक को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। किसी अज्ञात वाहन के टक्कर मारने की आशंका है। युवक का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नीरज श्रीवास्तव (25) कुरसेली तिराहे पर बाल कटिंग की दुकान चलाते थे। वह वैवाहिक कार्यक्रमों में पारंपरिक कार्य करते थे। बड़े भाई रिंकू ने बताया कि बुधवार को कस्बा निवासी राकेश शुक्ला की पुत्री का तिलक चढ़वाने के लिए वह हरदोई आए थे। तिलक कार्यक्रम समापन के बाद सभी लोग लौट रहे थे। वह भी किसी के साथ हरियावां तिराहे तक आ गए और वहां से घर आने लगे। इस बीच किसी अज्ञात वाहन ने उहें टक्कर मार दी।
बताया कि समारोह से लौट रहे गांव निवासी सूरज शुक्ला ने उन्हें पहचान लिया और परिजनों को जानकारी दी। मौके पहुंचे परिजनाें ने घटनास्थल से 100 मीटर दूर पुलिस थाने पर सूचना दी। पुलिस की मदद से परिजन पहले सीएचसी फिर मेडिकल काॅलेज लेकर आए लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें