फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शराब पीने के आदी युवक का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-24-दिलीप। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियावां। थानाक्षेत्र के नयागांव नवाब निवासी युवक का शव शनिवार सुबह टड़ियावां थानाक्षेत्र के हरसिंगपुर गांव के पास गमछे के फंदे से पेड़ पर लटकता मिला। परिजनों का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था और जुए में रुपये हार जाने के कारण जान दी है।
विज्ञापन



नयागांव नवाब निवासी दिलीप (33) कोई काम नहीं करता था। पिता बाबूराम के मुताबिक, दिलीप शुक्रवार को पड़ोसी गांव कपूरापुर में शराब पीने के लिए शाम को गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। रात में उसकी तलाश भी की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह पास में ही स्थित टड़ियावां थानाक्षेत्र के हरसिंगपुर गांव में कांजी के पेड़ पर गमछे से दिलीप का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि दिलीप शराब पीने और जुआ खेलने का आदी था। एक सप्ताह पहले उसने अपने हिस्से की डेढ़ बीघा भूमि भी गिरवी रखी थी। इससे मिले रुपयों से भी जुआ खेला था। जुए में रुपये हार जाने से वह परेशान था। उसकी पत्नी की मौत तीन साल पहले हो चुकी है। परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक शराब पीने का आदी था। जुए में रुपये हार जाने की बात भी सामने आई है। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें