फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बहनोई के घर गए युवक का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
फोटो-40-प्रेमलाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई/हरियावां। बहनोई के घर जाने की बात कहकर निकले युवक का शव जंगल में पेड़ पर शर्ट के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की बात कही। वहीं, बहनोई ने भी युवक के घर में कुछ देर रुकने के बाद वापस लौट जाने की बात कही।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के पूरा बहादुर गांव निवासी प्रेम लाल (22) दिल्ली में रहकर कपड़े पर कढ़ाई का काम करता था। अगले माह उसकी शादी होनी थी इसलिए वह अभी दो दिन पहले ही गांव आया था। प्रेम लाल के पिता राधेलाल ने बताया कि बुधवार को वह घर पर हरियावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलहईया गांव निवासी अपने बहनोई रमेश के घर जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद से उससे कोई बात नहीं हुई। जब रात तक वह घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश की। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही परिजन उसकी खोजबीन करते रहे।
इस बीच हरियावां के उतरा गांव के बाहर भैंसटा नदी के पुल के पास जंगल में एक कदम के पेड़ से उसका शर्ट के फंदे से शव लटका मिला। प्रेम लाल के बहनोई रमेश ने बताया कि वह बुधवार को करीब दो बजे अपने एक साथी के साथ बाइक से आया था। दो घंटे बाद उसका साथी बाइक लेकर चला गया और उसके जाने के कुछ देर बाद वह भी घर जाने की बात कहकर निकल गया लेकिन घर न पहुंचने पर खोज शुरू कर दी गई। वहीं राधेलाल ने कहा कि उसका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर नमूने जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें