फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फंदा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पत्नी के मायके से न आने पर परेशान युवक ने बुधवार रात गांव के बाहर बाग में फंदा लगा लिया। सुबह बाग की तरफ गए लोगों ने शव काे पेड़ से लटका देखा और परिजनों काे सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के मेउनी निवासी पिंकल (25) दिल्ली की एक कंपनी में काम करते थे। मृतक के पिता मुनेश्वर ने बताया कि उसकी शादी थाना क्षेत्र के ही बजानी पुरवा गांव में हुई थी। तीन साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी और वहां से वापस नहीं आ रही थी। उसके कोई संतान नहीं थी। इस वजह से वह काफी परेशान रहता था।
बीते चार अप्रैल को ही वह दिल्ली से वापस गांव आया था। मुनेश्वर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह गांव के बाहर बाग में गया था और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। कहा कि कुछ देर बाद गांव के कुछ अन्य लोग बाग की तरफ गए तो शर्ट के फंदे से उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम कराया। मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें