फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ससुराल आए युवक का बेड़ीजोर पुल की रेलिंग पर फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-30- ब्रजेंद्र उर्फ रवि। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बेड़ीजोर स्थित ससुराल आए युवक का शव रामगंगा नदी के पुल की रेलिंग से फंदे से लटका मिला। शनिवार आधीरात को मृतक के ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र के चौरसिया निवासी ब्रजेंद्र उर्फ रवि (30) खेती करते थे। उनकी ससुराल अरवल थाना क्षेत्र के बेड़ीजोर गांव में है। ससुर परशुराम ने बताया कि रवि शराब के आदी थे। इस वजह से उनकी बेटी (रवि की पत्नी) लाली पिछले पांच माह से मायके में ही रह रही थी। पांच दिन पहले रवि बेड़ीजोर आए थे। शनिवार रात वह वापस घर जाने के लिए पैदल ही निकले थे। ससुरालीजनों ने उनका टीकाकर 500 सौ रुपये देकर रवाना किया था।
गांव के पास ही रामगंगा पर बने पुल की रेलिंग से उनका शव फंदे से लटका देख शनिवार रात लगभग 12 बजे ग्रामीणों ने परशुराम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परशुराम ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिजन ने भी कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें