फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्लाट में पड़ा मिला युवक का शव, मौत की वजह साफ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोक निर्माण कार्यालय के पीछे प्लाट में सोमवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। जहरीला पदार्थ खाए जाने की आशंका में विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

शहर के आजाद नगर निवासी राकेश जोशी (35) रविवार रात आठ बजे बिना कुछ बताए घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो पिता मोतीदत्त जोशी ने तलाश शुरू की। रात में कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह आसपास के लोगों ने राकेश का शव लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के पीछे पड़ा होने की जानकारी दी। इस पर मोतीदत्त मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कर ली।
जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मोतीदत्त ने बताया कि राकेश की शादी वर्ष 2016 में नेपाल की रहने वाली गीता से हुई थी। गीता पिछले एक साल से अपने मायके में थी। मृतक के एक पुत्र पंकज है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। विसरा सुरक्षित किया गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें