फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाग में गमछे के फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव

विज्ञापन
फोटो-26-सत्यम दी​क्षित। स्रोत परिजन
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के कछेलिया गांव में परचून दुकानदार ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव बाग में पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता मिला। बुधवार सुबह हुई घटना से परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

कछेलिया निवासी सत्यम दीक्षित (28) खेती व गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। पिता ओम प्रकाश ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग दस बजे सत्यम घर से दुकान जाने की बात कहकर निकले थे। एक घंटे बाद कुछ ग्रामीणों ने सत्यम का शव गमछे के फंदे से गांव में ही आम के बाग में पेड़ पर लटका देखा। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने सत्यम के परिजनों को दी। मौैके पर पहुंचे परिजनों ने शव फंदे से उतारा और घर ले गए। इसी बीच घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों का कहना है कि घटना की वजह नहीं पता है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि ओम प्रकाश की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। घटना की वजह की जांच की जा रही है।


...और फिर बिना बेटे के हो गए ओम प्रकाश
घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि कछेलिया निवासी ओम प्रकाश के पुत्र नहीं थे। लगभग ढाई दशक पहले परिवार के ही सुनील के पुत्र सत्यम को ओम प्रकाश ने गोद लिया था। बुधवार को ओम प्रकाश ने जब सत्यम का शव देखा तो वह बदहवास हो गए। बमुश्किल उन्होंने खुद को संभाला
विज्ञापन




कुछ माह बाद आनी थी खुशियां, चीखें निकल गईं
सत्यम के परिवार में पत्नी आस्था और चार साल की एक पुत्री है। इन दिनों आस्था चार माह की गर्भवती भी है। लगभग पांच माह बाद परिवार में खुशियां आने वाली थीं लेकिन इससे पहले ही बुधवार को हुई घटना का पता चलने पर आस्था की चीख निकल गई। वह बदहवास हो गई। परिजनों को उसे संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें