फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ससुराल जाने के लिए निकले पेंटर का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, अलग था सिर और धड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकले पेंटर का शव लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर कटैया क्रॉसिंग के पास पड़ा मिला। धड़ और सिर मौके पर अलग-अलग पड़े मिले। पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कमराबाद निवासी पप्पू (40) पेंटर थे। पिछले दो साल से वह गाजियाबाद में रहकर काम करते थे। पांच दिन पहले वह वापस गांव आए थे। पत्नी सुमन अपने बच्चों के साथ बीती 19 फरवरी काे देहात कोतवाली क्षेत्र के चैनीपुरवा स्थित मायके गई थी। तब से वहीं थी। पप्पू शनिवार शाम चैनीपुरवा जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद रविवार सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जिस जगह पर शव मिला है उससे चैनीपुरवा की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। शव के पास मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी गई।
पत्नी सुमन का दावा है कि पप्पू उसके घर पहुंचा ही नहीं, जबकि मृतक के पिता सूबेदार का कहना है कि पप्पू चैनीपुरवा जाने की बात कहकर ही घर से निकले थे। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें