फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मौसी के बेटे को उसके घर छोड़कर वापस गांव जा रहे बाइक सवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

कन्नौज जनपद के चौराचांदपुर निवासी अनिल (26) खेती करता था। उसकी मौसी का घर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दनियापुर गांव में है। शनिवार को अनिल अपनी मौसी के बेटे सुनील को उसके गांव छोड़ने बाइक से गया था। शाम को दनियापुर से वापस अपने गांव जा रहा था। बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर परसोला के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। परिवार में पत्नी निशा और तीन साल की पुत्री मुस्कान है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की रिपोर्ट बिलग्राम कोतवाली में दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें