फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना लाइसेंस चलता मिला कोल्हू, 1088 लीटर खाद्य तेल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रविवार को बेनीगंज में छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने 880 लीटर खुला राइस ब्रांड तेल और 208 लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया। दोनों के नमूने भी भरे। सीज किए गए तेल की कुल कीमत लगभग 1.32 लाख रुपये है। कोल्हू का संचालन भी लाइसेंस के बिना ही किया जा रहा था।
सहायक आयुक्त कुमार गुंजन के नेतृत्व वाली खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम रविवार को बेनीगंज पहुंची। नगर में उपेंद्र द्विवेदी भास्कर इंटरप्राइजेज के नाम से कोल्हू चलाते हैं। यहां टीम को खुला तेल बिकते मिला। टीम ने 27 हजार रुपये कीमत का 880 लीटर राइस ब्रांड तेल और 1.05 लाख रुपये कीमत का 208 लीटर सरसों का तेल भी सीज कर दिया। खास बात यह है कि खाद्य विभाग के लाइसेंस के बिना ही काेल्हू का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी ने बताया कि लाइसेंस न होने के कारण संचालक को नोटिस देने के बाद रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। छापा मारे जाने के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमार चित्रसेन, अनुराग सिंह, दीपेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अब तक भरे जा चुके 26 नमूने
खाद्य विभाग ने छह मार्च को अभियान की शुरुआत शहर के लखनऊ रोड स्थित एक मेगा मार्ट से की थी। वहां टीम ने मैदा, सूजी, घी, सरसों का तेल, सॉस सहित कुल पांच नमूने भरे थे। इसके बाद टीम ने संडीला, मल्लावां, बेनीगंज आदि क्षेत्र में अभियान चलाया। छह व सात मार्च को नौ-नौ नमूने, आठ मार्च को छह नमूने व नौ मार्च को दो नमूने भरे। इस तरह टीम ने अब तक कुल 26 नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें