फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

Thu, 06 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
file photo - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरियांवा (हरदोई)।  थाना क्षेत्र के सिरोहा गांव में बुधवार को नवविवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से पंखे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोरवा गांव निवासी प्रहलाद ने बेटी अरुणा (20) की शादी करीब एक साल पहले इसी थाना क्षेत्र के सिरोहा गांव निवासी अनिल के साथ की थी। प्रहलाद ने बताया कि शादी के करीब दो माह बाद से अनिल और उसके परिजन रुपयों की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे।

अरुणा ने कई बार फोन पर जानकारी भी दी। हर बार में उसे समझा बुझाकर शांत करा दिया जाता था। प्रहलाद ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे अनिल ने उसे फोन पर अरुणा के फांसी लगा लेने की जानकारी दी। करीब एक घंटे बाद प्रहलाद गांव के अन्य लोगों के साथ सिरोहा पहुंचा।
विज्ञापन


बेटी का शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता ने मायके पक्ष पर रुपयों की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि शाम को मां बिटाना व पत्नी में घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था।

इसके बाद वह छत पर सोने चला गया था। रात करीब पौने नौ बजे कमरे में पहुंचा तो अरुणा का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। एसओ दीनानाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें