फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मायके में रह रही विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। मायके में रह रही विवाहिता का शव शनिवार सुबह एक बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजन और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

सवायजपुर निवासी महारानी (47) की शादी शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के नेवादा जरीनपुर निवासी लाल सिंह के साथ हुई थी। लाल सिंह की मौत 15 साल पहले ही हो चुकी है। तब से महारानी अपने पुत्र मुरली के साथ सवायजपुर में अपने भाई कुरेंद्र के घर पर रहती थीं। शुक्रवार रात महारानी घर में सोई थीं। सुबह जब भाई जागा तो महारानी घर में नहीं थीं। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने सूचना दी कि बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ पर महारानी का शव फंदे से लटक रहा है। इस पर वह मौके पर गया। शव देखकर बिलख पड़ा।
थानाध्यक्ष प्रेमसागर सिंह ने बताया कि मृतका के ससुरालीजन भी मौके पर आए हैं। मायके पक्ष और ससुरालीजनों ने घटना काे लेकर कोई आरोप नहीं लगाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें