फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला किसान का शव

विज्ञापन
दिवंगत जगतराम।
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के ऊंचागांव में किसान का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

ऊंचागांव निवासी जगतराम उर्फ सोनू (50) खेती करते थे। पत्नी किरन ने बताया कि रविवार की रात पति जगतराम बिना बताए ही घर से निकल गए थे। सोमवार की सुबह गांव के पास ही पाकड़ के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से उनका शव लटकता मिला।
विज्ञापन

सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने उन्हें पहचान लिया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जगतराम मानसिक बीमार रहते थे। प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें