अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन।
- फोटो : amarujala
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा दिया। बाइक सवार भट्ठा मजदूर था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में चोट आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के बसबेरवा गांव निवासी मुनेंद्र (20) भट्ठे पर मजदूरी करता था। मुनेंद्र शुक्रवार दोपहर बाइक से जहानीखेड़ा दवा लेने जा रहा था। मुनेंद्र सीतापुर-पिहानी मार्ग पर धामपुर गांव के पास पहुंचा था। तभी सीतापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मुनेंद्र को कुचल दिया । हेलमेट न लगाए होने से मुनेंद्र के सिर में चोटें आईं । जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मुनेंद को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक चार भाईयों में बड़ा था। पुलिस ने मुनेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।