फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य की प्रस्तुतियां देख दर्शक झूमे

विज्ञापन
फोटो-2-हरदोई मेला महोत्सव में ग्रुप डांस करते कलाकार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। नुमाइश मैदान में चल रहे हरदोई मेला महोत्सव के नवें दिन जूनियर व सीनियर वर्गों में नृत्य की एकल, व ग्रुप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतिभाओं ने अपने हुनर का बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की थिरक देखने वाले भी झूमने को विवश हो गए।
विज्ञापन

नृत्य के जूनियर वर्ग में रिगा रस्तोगी, अनुप्रिया, आशी, राशि, काजल, अमृता, सोनाक्षी सिंह, श्रुति शुक्ला, आकांक्षा, तेजस्वी, वनीषा, कृशानु तो सीनियर वर्ग में यो यो कान्हा, विशाल, आकाश, मोना सिंह, कृति, शौर्य, संस्कार आदि ने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। डुएट डांस प्रस्तुतियों में शिरीन व सारिका, रंजना व काजल, शुभम व हिमांशु, अवधेश व संकेत ने काफी प्रभावित किया। द गैलेक्सी डांस ग्रुप व द फ्यूजन डांस ग्रुप की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रहीं। इसके अतिरिक्त अनाहिता द्विवेदी, पूर्णिमा, इनिका चौधरी, आयुषी अस्थाना, साक्षी वर्मा, मो. उस्मान, प्रिया सिंह, विनीत सिंह, चाहत कपूर ने विशेष प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
संयोजन मनीष कुमार का रहा व निर्णायकों के तौर पर गौरव शुक्ला व शुभम वैश्वार मौजूद रहे। संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में आयोजक रवि किशोर गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, दीपक कपूर, अश्वनी गुप्ता, नवल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें