फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कलाकारों ने जवाबी कीर्तन में बांधा समां, पूरी रात झूमे श्रोता

विज्ञापन
फोटो 21: कीर्तनकार ज्योति कमल को सम्मानित करते मेला कमेटी अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री। संवाद
विज्ञापन
संडीला। नगर की गल्ला मंडी में बुधवार रात जवाबी कीर्तन में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। सवाल-जवाब कीर्तन की लय ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रोता पूरी रात कीर्तनों की प्रस्तुतियों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

श्री महावीर जी झंडा मेला कमेटी की तरफ से गल्ला मंडी में हुए जवाबी कीर्तन में संडीला के प्रसिद्ध कीर्तनकार रतीराम ज्ञानी और बाराबंकी की कीर्तनकार ज्योति कमल के बीच मुकाबला हुआ। दोनों कलाकारों ने सवाल-जवाब और गायन की प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा।
जवाबी कीर्तन में चारों युगों के साथ भगवान श्रीराम और हनुमान के जीवन प्रसंगों पर चर्चा की गई। दोनों कीर्तनकारों ने अपनी-अपनी शैली में प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। सवाल-जवाब के दौरान दोनों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। दोनों की प्रस्तुतियां एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती रहीं। मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री ने दोनों कीर्तनकारों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। संचालन कवि नीरज कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर मेला कमेटी के रमाकांत द्विवेदी, रामप्रवेश चौबे, राकेश शर्मा, डॉ. बृजमोहन, अभय शुक्ला, कैलाश यादव, प्रियांशु सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें