हरदोई। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से नुमाइश मैदान हो रहे दंगल के दूसरे दिन बुधवार को पहलवानों ने जीत के दांवपेच लगाए। मुरादाबाद के घमंडी ओर मथुरा के वीर बहादुर ने अपने प्रतिद्वंिद्वयों को पटकनी देकर जीत अपने नाम की।
मेला आयोजक ने बताया कि जोगीपुर के लवकुश, चांद, अंकित, व कशमीर, पाली के अंशू, मोहल्ला सुभाषनगर के गोलू, दिल्ली के बिच्छू, मेरठ के श्याम सुंदर, मुजफ्फरनगर के जावेद, बालामऊ के नासिर, हस्तिनापुर के बल्लू बलराम, बांरमऊ के भूपेंद्र, कानपुर के ओमवीर, दिल्ली के रॉकी, चंदौसी के रिजवान ने जीत दर्ज की। (संवाद)