फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अंसारी के आगमन का दिन बनेगा ऐतिहासिक’

Tue, 22 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा नरेश अग्रवाल के जन्मदिन 1 अक्तूबर को जीआईसी मैदान में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का आगमन इस दिन को ऐतिहासिक बनाएगा।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि आयोजन स्थल का मैदान छोटा पड़ जाएगा और उमड़ने वाला जनसमूूह ताकत एवं एकता का अहसास कराएगा। महाराज सिंह पार्क में कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि सभी लोग कार्यक्रम में पूरे उत्साह से शिरकत कर उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत करें।

उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से सपा की नीतियों का जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि एक अक्तूबर का दिन पर्व के रूप में है, क्योंकि इस दिन हमारे देश के उपराष्ट्रपति यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि हम सभी को कौमी एकता का संदेश देते हुए आपसी भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत रखना है। बैठक का संचालन हाजी बसीम अहमद सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, अमलेंद्र मिश्रा, डा. एपी सिंह, डा. सौरभ दयाल, डा. नसीम, डा. तिरुपति आनंद, टिंकू त्रिवेदी, मनीष चतुर्वेदी, अमित बाजपेयी, प्रकाश चंद्र गुप्ता, अंबुज शुक्ला, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें