हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जनपद में तैनात दो निरीक्षकों और 15 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया हैं। मीडिया सेल के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि शहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को कासिमपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
सांडी थाने में तैनात उपनिरीक्षक आदित्य मौर्या को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। पाली के अतिरिक्त निरीक्षक वहीद अहमद को साइबर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पिहानी कस्बा चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी को जामा मस्जिद चौकी प्रभारी बनाया गया है। शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह को गोपामऊ चौकी प्रभारी और अखिलेश कुमार को पिहानी चुंगी चौकी प्रभारी बनाया गया है। अंगद सिंह को भड़ायल चौकी प्रभारी, अरविंद यादव को गौसगंज चौकी प्रभारी, प्रमोद पाल को जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
लोनार कोतवाली में तैनात कैलाश यादव को अतरौली थाने, कासिमपुर में तैनात रामशरण को सवायजपुर थाने में तैनाती दी गई है। अनिल कुमार को इंडस्टट्रयल एरिया चौकी प्रभारी बनाया गया है। धीरेंद्र कुमार को सांडी कस्बा चौकी प्रभारी और मनोज कुमार को संडीला बस अड्डा चौकी प्रभारी बनाया गया है। राजीव कुमारी को पिहानी कस्बा चौकी प्रभारी और रमेश कुमार को रुपापुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।