फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लेखपाल ने प्रधान पर दर्ज कराई पेड़ कटवाने की प्राथमिकी, प्रधान बोला लेखपाल के कहने पर कटवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव में सरकारी पेड़ों को कटवाने के आरोप में ग्राम प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लोधौरा के लेखपाल जितेंद्र वर्मा ने अतरौली थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि गांव में कुछ गाटा संख्या सरकारी अभिलेखों में नवीन परती भूमि के तौर पर दर्ज है। इस भूमि पर यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हुए हैं। आरोप है कि इनमें से यूकेलिप्टस के दो पेड़ों को ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश ने बीती 15 फरवरी को कटवा दिया। इससे सरकारी संपत्ति की क्षति हुई है। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे मामले पर आरोपी प्रधान चंद्र प्रकाश का कहना है कि गांव में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण किया जा रहा था। इसकी नींव में यूकेलिप्टस के दो पेड़ आ रहे थे। यह पेड़ काटने के लिए लेखपाल ने ही कहा था। यह भी कहा था कि लकड़ी कटवाकर सुरक्षित रख लें ताकि इसकी नीलामी करा दी जाए।
विज्ञापन


पेड़ कटवाने में चार के खिलाफ प्राथमिकी
अतरौली-संडीला मार्ग पर अतरौली थाना क्षेत्र के बाकीनगर गांव में सड़क के किनारे खड़े तीन सरकारी पेड़ों को चार लाेगों ने चोरी से कटवा लिया। इसकी लकड़ी भी उठाकर ले गए। वन रक्षक इरफान अहमद ने अतरौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 13 फरवरी को जानकारी मिली थी कि सड़क किनारे लगा एक शीशम का और यूकेलिप्टस के तीन पेड़ काटे जा रहे हैं। दावा है कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि लालपुर निवासी विनोद रामखिलावन, सोनू उर्फ बाबा और कांती उर्फ पुष्पा ने पेड़ कटवाकर लकड़ी भी उठवा ली। मौके पर ठूठ मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि वन रक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें