फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खरना के साथ छठ का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

विज्ञापन
फोटो 48: शीतला माता मंदिर स्थित कुंड पर बनी वेदी। संवाद
विज्ञापन
संडीला। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा नगर और औद्योगिक क्षेत्र में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को छठ महापर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने परंपरागत रूप से खरना की विधि पूरी की। साथ ही इसके 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लिया।
विज्ञापन

छठ पूजा में खरना के दिन व्रती महिलाएं सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करती हैं और पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। शाम को घरों में विशेष साफ-सफाई के बाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से प्रसाद बनाया जाता है। इसमें गुड़ और दूध से बनी खीर, रोटी और केला प्रमुख रूप से शामिल होते हैं। प्रसाद तैयार होने पर व्रती महिलाएं भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा-अर्चना करती हैं। इसके बाद भगवान को भोग लगाकर खरना का प्रसाद ग्रहण करती हैं और परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों में भी प्रसाद वितरित किया जाता है।
खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रती महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। रविवार को व्रती महिलाएं औद्योगिक क्षेत्र स्थित दुर्गा पूजा मैदान में कृत्रिम तालाब और शीतला माता मंदिर परिसर में स्थित कुंड पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

नगर और औद्योगिक क्षेत्र में अर्घ्य देने के लिए शीतला माता मंदिर परिसर में स्थित कुंड की साफ-सफाई की व्यवस्था नगर पालिका के माध्यम से कराई गई है। कुंड में अधिक जल होने से सुरक्षा के दृष्टिगत ईओ अनुरुद्ध कुमार ने गोताखोर, प्रकाश की व्यवस्था की है। औद्योगिक क्षेत्र में आयोजकों ने दुर्गा पूजा मैदान में वेदियों की रंगाई-पुताई और कृत्रिम तालाब की साफ-सफाई कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें