फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में विधानसभा चुनाव 2017 को लाइव देखेगा आयोग

Wed, 12 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
विज्ञापन
आॅन लाइन शॉपिंग युवाओं की पसंद - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इस बार न सिर्फ विधानसभा चुनाव की तैयारियां हाईटेक हैं बल्कि चुनाव को भी हाईटेक करने की पूरी तैयारियां चल रही हैं। आयोग ने भी जिले के कम से कम 10 फीसदी मतदेय क्षेत्रों के  मतदान को आनलाइन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इन बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्थाएं होगी।
विज्ञापन


आयोग के फरमान को जिले में यदि अमली जामा पहनाया गया तो विधानसभा चुनाव में करीब 300 बूथों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से आयोग के साथ साथ आम जनता भी लाइव मतदान देख सकेंगे। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी  जितेंद्र प्रताप सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश भेजकर बताया कि विधानसभा चुनाव में जिले में जितने भी मतदेय स्थल हो उनका कम से कम 10 फीसदी बूथों पर वेबकास्टिंग का इस्तेमाल मतदान के दिन अवश्य किया जाए।

उन्होेंने भेजे पत्र में कहा कि यह संख्या कम से कम है जिले में संसाधनों के चलते यह संख्या जिला प्रशासन जितना अधिक बढ़ा सकता है उतना अच्छा है। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में जो भी प्रशासन वेबकास्टिंग के लिए बूथ तैयार करेंगे उनकी सूची तत्काल आयोग को भेजें। इसके बाद निर्वाचन से संबंधित अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें