फोटो-16- जीआरपी कर्मियों को संक्रमण से बचाव संबंधी जानकारी देते रेलवे अस्पताल के चिकित्साधिकारी र
- फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रवासी श्रमिकों व अन्य लोगों के साथ ही सुरक्षाबलों से जुड़े कर्मियों के भी लगातार कोरोना संक्रमित होने के मामले में सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुआ शुक्रवार को बालामऊ स्थित रेलवे अस्पताल के चिकित्साधिकारी राकेश कुमार ने हरदोई जीआरपी थाना पहुंच कर जीआरपी स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग की।
चिकित्साधिकारी ने एसओ योगेंद्र यादव समत थाने में तैनात 35 कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। चिकित्साधिकारी ने कर्मियों को ड्यूटी के दौरान विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी। कहा कि हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें, घर से निकलने पर व ड्यूटी के दौरान मास्क लगाए रखें। हाथों को सैनिटाइजर या साबुन से साफ करते रहें। एसओ जीआरपी योगेंद्र यादव ने बताया कि थाना कार्यालय व बैरक समेत परिसर में सैनिटाइजेशन भी कराया गया।