फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एटीएम में धोखाधड़ी कर दस लोगों के रुपये पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। एटीएम में लैमिनेटेड पेपर का इस्तेमाल कर रुपये निकालने के लिए आए कार्ड धारकों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित एक एटीएम में मशीन से रुपये निकलने की जगह पर लेमिनेटेड पेपर लगाने और रुपये निकालने वाले के चले जाने पर पेपर हटाकर रुपये गायब कर देने वाले की तस्वीर सी सीटीवी फुटेज में आ गई है। एक ही दिन में लगभग दस लोगों के साथ घटना होने का पता चलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शहर में लखनऊ रोड पर एक एटीएम है। बुधवार को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक एक संदिग्ध युवक एटीएम के बाहर नजर आया था। इसके बाद शाम को पुलिस को एटीएम के संचालक भरत त्रिपाठी से जानकारी मिली कि किसी व्यक्ति ने एटीएम में रुपये निकलने वाले स्थान पर लेमिनेटेड पेपर लगा दिया है। इसके सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो संदिग्ध व्यक्ति नजर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर में लगभग 10 लोगों ने रुपये निकालने के लिए एटीएम में कार्ड लगाया। प्रक्रिया पूरी करने के बाद रुपये न निकलने पर यह लोग वापस चले गए। इसके बाद संदिग्ध व्यक्ति एटीएम में पहुंचा और लेमिनेटेड पेपर हटाकर रुपये लेकर चला गया। सीओ साइबर सेल विकास जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें