फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुकानदार की हत्या कर शव खाई में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के कोड़री निवासी दुकानदार की हत्या कर शव बेहंदर माडर मार्ग पर सड़क किनारे खाई में डाल दिया गया। शव को मिट्टी में दबाने के लिए चादर में शव रखकर ईंटे भी बांध दी गईं। गुरुवार रात उधर से निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
कोड़री निवासी श्रवण कुमार (30) गांव के बाहर एक गुमटी में दुकान चलाता था। बीती तीन अक्तूबर की शाम को वह लापता हो गया था। भाइयों ने उसकी तलाश की ,लेकिन कोई सुराग न मिलने पर गुरुवार की दोपहर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। गुरुवार रात लगभग आठ बजे गांव के पास से निकले ग्रामीणों ने बेहंदर माडर मार्ग पर सड़क किनारे शव के पैर निकले देखे, तो सूचना अन्य ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई। शव को निकलवाया गया तो शिनाख्त श्रवण कुमार के रूप में हुई। मृतक के भाई रामचंद्र ने किसी से रंजिश की बात से इन्कार किया है। मौके पर शव को इस तरह से पानी में डाला गया था कि वह ऊपर न आए। इसलिए शव डालने के बाद ऊपर से चादर डालकर उस पर ईंटे भी रख और बांध दी गई थीं। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें