फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिवाली पर आतिशबाजी का सजेगा अस्थायी बाजार, लाइसेंस प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली पर आतिशबाजी का अस्थायी बाजार सजेगा। प्रशासन ने 150 अस्थायी दुकानों के लाइसेंस जारी करने की रणनीति बनाई है। अस्थायी बाजार में 100 दुकानें सीएसएन पीजी कॉलेज और 50 दुकानें आईटीआई में लगाए जाने की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया कि दिवाली पर नगर क्षेत्र में दो स्थानों पर अस्थायी आतिशबाजी बाजार लगवाया जाएगा। इसके लिए अस्थायी लाइसेंस भी जारी किए जाएंगे। अस्थायी विक्रय लाइसेंस के लिए आवेदन लिए जाने शुरू करा दिए गए हैं। लाइसेंस के लिए आवेदकों को अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की तीन फोटो और विगत वर्ष दिवाली पर जारी किए गए अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस की मूल प्रति लगाने के साथ ही स्वयं ही कार्यालय में आना होगा।
बताया कि आवेदन के साथ ही स्व-घोषणा पत्र का प्रारूप कार्यालय से निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। दो नवंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद आवेदन पत्रों का परीक्षण, जांच रिपोर्ट आदि का सत्यापन किया जाएगा। अस्थायी लाइसेंस में पहले आओ-पहले पाओ प्रक्रिया पर अपनाई जाएगी। दुकान के लिए स्थल का आवंटन अग्निशमन विभाग के मानक मुताबिक लॉटरी से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें