फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिले में रुकने वाली ट्रेनों को दिया गया अस्थायी ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान आज होने वाला है। ऐसे में श्रद्धालुओं को गंगा स्नान में सुविधा देने के लिए रेलवे ने जिले में रुकने वाली नियमित ट्रेनोंं का अस्थायी ठहराव अलग-अलग स्टेशनों पर कर दिया है। करीब चार जोड़ी ट्रेनें बिहार के आधा दर्जन स्टेशनों पर एक मिनट के ठहराव के साथ रुक कर चलेंगी।
विज्ञापन

हरदोई से होकर गुजरने वाली ट्रेन संख्या 13019-20 काठगोदाम एक्सप्रेस, ट्रेन 15909 लोहित एक्सप्रेस और ट्रेन 14015 व 14007 सद्भावना एक्सप्रेस को रेलवे ने अस्थायी ठहराव दिया है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर बिहार के अलग-अलग करीब छह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का अतिरिक्त अस्थायी ठहराव दिया गया है। इनमें 13019-20 बाघ एक्सप्रेस और 14015 सद्भावना एक्सप्रेस पांच नवंबर को एक दिन के लिए एक मिनट के लिए रुकेगी। वहीं, 15909 लोहित एक्सप्रेस और 14007 सद्भावना एक्सप्रेस छह नवंबर को उन्हीं स्टेशनों पर एक मिनट के लिए रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें