हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेडू के पास रविवार को बेकाबू होकर टेंपो पलट गया। हादसे में सात लोग घायल हो गए। टेंपो सांडी से हरदोई सवारियां भरकर जा रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
सांडी से टेंपो में सवारियां भरकर आ रहा टेंपो शहर कोतवाली में मेडू गांव के पास बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में टेेंपो में सवार शहर कोतवाली के सैयापुरवा निवासी अमित (20), सुरसा थाना के घुरईपुरवा निवासी रन्नो (33) , सावित्री (40) व बेटा देवेश (10), शिवम (13) , गुड्डी (45) और रवी (18) निवासी डहपुरवा सुरसा घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लिया है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।